Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :   सिजुआ गौरी शंकर धाम में धूमधाम से हुई चड़क पूजा

Katras :  कतरास (Katras) सिजुआ क्षेत्र में चड़क पूजा (भोक्ता पर्व) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर सभी उपासक और भक्तों ने सिजुआ जोरिया नदी तट पर स्नान किया व ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते भोक्ता पूजा के लिए गौरी शंकर धाम पहुंचे. वहां भक्तों ने भगवान की आराधना की. इस मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी उपवास रखा व पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा में शामिल हुए. पूजा में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, टाटा कंपनी के हेड संजीव ठाकुर, टीएसएफ विपिन चौधरी, धीरेंद्र महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, दिनेश महतो, मोहित महतो, हीरालाल महतो, गोविंद महतो, उमेश त्रिपाठी, अभय सिन्हा, नवल किशोर केवट, डेनियल पोनराज, कीर्ति वास महतो, शेखर महतो, रामेश्वर महतो, रंजीत महतो, जगरनाथ महतो, राजकुमार महतो, सुमित महतो सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही