Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चेयरमैन व एमडी ने किया हर्ल हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल चेयरमैन देवाशीष नंदा व प्रबंध निदेशक (एमडी) एस सी मुदगेरिकर ने संयुक्त रूप से सोमवार 23 जनवरी को रोहड़ाबांध पानी टंकी के निचले भाग में बने हर्ल हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया. हर्ल चेयरमैन व एमडी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खाद कारखाने का दौरा किया व प्रगति की जानकारी प्राप्त की. हर्ल चेयरमैन, एमडी, एच आर हेड इन्दुबाला कृष्णा व हर्ल सिंदरी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने हेल्थ सेंटर में प्रवेश कर दीप प्रज्ज्वलित किया. एमडी ने कहा कि सिंदरीवासियों को भी हर्ल की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. शुरुआत खाद कारखाना व हेल्थ सेंटर से की जा रही है. सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि फिलहाल हेल्थ सेंटर को कारखाने के कर्मचारियों को लिए एक महीने तक ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा. इसके बाद इसे आमलोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. समाचार लिखे जाने तक केन्द्रीय खाद्य सचिव अरुण सिंघाल हर्ल सिंदरी पहुंच गए थे. इस मौके पर हर्ल वाइस प्रेसिडेंट गौतम माजी, एच आर विक्रांत कुमार, एच आर नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही