Katras : कतरास के राजबाड़ी रोड स्थित पूजा पंडाल में सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा महोत्सव गुरुवार दशमी तिथि को सिंदूर खेला के साथ संपन्न हो गया. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दशमी पूजा के बाद हवन कराया. इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां को विदाई दी. सिंदूर खेला में धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, डॉ. मधुबाला सहित बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं शामिल थीं. इससे पहले महिलाओं ने जिप अध्यक्ष शारदा सिंह को अंग वस्त्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
धनबाद : सिंदूर खेला के साथ कतरास में चैती दुर्गा महोत्सव संपन्न
Last Updated: Apr 18, 2024 12:00 AM (IST)