Search

 
 
 

धनबाद: स्थानीय बेरोजगारों को काम देने की मांग पर 12 मई से चक्का जाम

 
Katras :  कतरास (Katras) ग्रामीण एकता मंच बाघमारा की ओर से बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनी रामावतार खेमका (संजय उद्योग प्राइवेट लिमिटेड) जमुनिया में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग को लेकर 12 मई से चक्का जाम आंदोलन चलाया जाएगा. यह जानकारी असंगठित मजदूर नेता कन्हाई चौहान ने मंगलवार 9 मई की संध्या हटिया टांड मैदान में प्रेस वार्ता में दी. प्रेस वार्ता में कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगारों व रैयतों को नियोजन देने के नाम पर बरगला रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी को ग्रामीणों के नियोजन के लिए पत्र दिया गया था. पत्र में 7 दिनों का समय कंपनी को दिया गया था. परंतु कंपनी ने कोई पहल नहीं की. इसीलिए स्थानीय बेरोजगार लोगों ने 12 मई से बंदी का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को काम नहीं मिल रहा है, जिसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि जिम्मेवार हैं. इस मौके पर मांद्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार ने कहा कि 12 तारीख को चक्का जाम आंदोलन ऐतिहासिक होगा, जो नियोजन मिलने के बाद ही समाप्त होगा. इस मौके पर बंटी अंसारी, लालू गोप, शंभू महतो, सुबोध गोप, जोगी रवानी, पिंकू राय, सोनी चौहान, निर्मल रवानी, राम नाथ रजक, छूटू महथा, श्रवण चौहान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही