Search

 
 
 

धनबाद : टासरा प्रोजेक्ट में चक्का जाम छठे दिन भी जारी, उत्पादन व डिस्पैच ठप

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सार्वजनिक रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने टासरा प्रोजेक्ट का चक्का जाम आंदोलन छठे दिन भी जारी रखा. फलस्वरूप कोयले का उत्पादन और डिस्पैच ठप रहा. इससे सेल प्रबंधन को लगभग पांच करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा. टासरा प्रोजेक्ट के उपमहाप्रबंधक उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सेल प्रबंधन ने बुधवार को धनबाद उपायुक्त को पत्र देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. प्रबंधन ने प्रोजेक्ट से कोयले की चोरी रोकने के लिए विगत 18 मार्च को रात में प्रोजेक्ट के सार्वजनिक रास्ते पर बोल्डर गिराकर बंद कर दिया था. अब ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रोजेक्ट में चक्का जाम व आंदोलन शुरु कर दिया है. ग्रामीणों में रैयत अनिल सिंह ने बताया कि सेल प्रबंधन ने टासरा प्रोजेक्ट का एकमुश्त जमीन अधिग्रहण नहीं किया है. इसलिए सेल प्रबंधन के पास प्रोजेक्ट के लिए अपना रास्ता नहीं है. प्रबंधन सार्वजनिक रास्ते को बंद नहीं कर सकता. प्रबंधन और ग्रामीणों में गतिरोध कायम है. उप महाप्रबंधक ने बताया कि प्रोजेक्ट में सक्रिय कोयला तस्करों के इशारे पर ग्रामीण रास्ता बंदी का विरोध कर रहे हैं. सेल प्रबंधन ने सबसे बडे कोयला तस्कर के रूप में यादव बंधुओं को चिन्हित किया है और आधा दर्जन मुकदमा दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही