Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीजेपी MLA को अनशनकारी की चुनौती- 3 नहीं 1 दिन में कराएं कागजात की जांच

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306369&action=edit">(Dhanbad)

जिले के बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से परेशान चिटाही धाम के अशोक महतो परि‍वार के साथ पिछले 4 मई से अनशन पर बैठे हैं. 9 मई को दोपहर में ढुल्‍लू महतो ने कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो व सामाजिक कार्यकर्ता विजय झा को तीन दिन में अशोक महतो की जमीन के कागजात की जांच कराने की चौनौती दी थी. इस पर पलट वार करते हुए अशोक महतो ने कहा कि 3 दिन में नहीं कल यानी 10 मई को ही प्रशासन के सामने जमीन के कागजात की जांच करा लें. यह जांच रामराज मंदिर में क्यों, धनबाद के रणधीर बर्मा चौक के समीप धरना स्थल पर ही कराई जाए. अशोक महतो ने कहा कि विधायक जिस शांति देवी की जमीन हड़पने का मुझपर आरोप लगा रहे हैं, मैं उसे जानता तक नही. शांति देवी तो विधायक ढुल्लू महतो का मोहरा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई है. मांग पूरी नही होने तक लड़ाई जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306233&action=edit">धनबाद

: मैंने नहीं, अनशनकारी अशोक महतो ने किया गरीब की जमीन पर कब्‍जा- ढुल्‍लू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही