Search

 
 
 

धनबादः मैट्रिक-इंटर परीक्षा की चुनौती, जाम में फंसे परीक्षार्थियों को मिलेगा क्विक रिस्पॉन्स

डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को न्यू टाउन हॉल में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव और मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा एक साथ होने से प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है. 3 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नामांकन प्रक्रिया के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है. ऐसे में परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष क्विक रिस्पॉन्स व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है.
प्रशासन के अनुसार, यदि कोई परीक्षार्थी या पदाधिकारी जाम में फंसता है, तो डायल 112 फर फोन करने से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. ट्रैफिक पुलिस व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर जाम हटाकर उन्हें परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया जाए.


नगर निकाय चुनाव के तहत 4 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़ और जाम की स्थिति बन रही है. इसे देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को 8 लेयर सुरक्षा में रखा गया है. संबंधित पदाधिकारियों को लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 29,500 व इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 25,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक के लिए 96 व इंटर के लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.


डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को न्यू टाउन हॉल में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. प्रश्नपत्र लीक या अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व केवल आधिकारिक सूचना पर ही कार्रवाई करने को कहा गया है. परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जो परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. बैठक में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, समय प्रबंधन, सीटिंग प्लान के अनुसार बैठाने, वीडियोग्राफी, उपस्थिति पंजी संधारण और समय पर प्रश्नपत्र वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही