Search

 
 
 

धनबाद: चेंबर ने बिजली जीएम को समस्याएं गिनाई, व्यवस्था सुधारने की मांग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का  प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष चेतन गोयनका और महासचिव अजय नारायण लाल के नेतृत्व में 26 जुलाई मंगलवार को जिले में लचर बिजली व्यवस्था और 400 यूनिट से अधिक उपभोग पर सब्सिडी खत्म करने की समस्या को लेकर बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह से मिला. जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने शहर के बैंक मोड़, हीरापुर एवं अन्य जगहों पर बिजली कैंप लगाने की बात रखी. उन्होंने 24 घंटे निर्बाध बिजली, बिलिंग में आ रही समस्याओं का भी जिक्र किया.

 ऑनलाइन व्यवस्था है, फिर कैंप क्यों

व्यापारियों द्वारा कैंप लगाने की बात पर बिजली जीएम ने कहा कि बिजली विभाग में सभी काम ऑनलाइन है. लोड बढ़ाने से लेकर नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं तो फिर कैंप लगाने की आवश्यकता क्यों आ पड़ी. इस पर व्यापारियों ने उन्हें बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में बताते हुए कहा कि सर ऑनलाइन आवेदन करने पर 6 महीने से 1 साल तक आवेदन पेंडिंग रखा जाता है. जब तक विभाग को चढ़ावा नहीं मिल जाता, काम आगे नहीं बढ़ता है. बिजली विभाग में व्याप्त इस व्यापक मुद्रा योजना की बात सुनकर बिजली जीएम भी अचानक चौंक पड़े. उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी चीजों की मॉनिटरिंग हो रही है. जल्द ही व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा.

 जिला चेंबर की मुख्य मांगें

डीवीसी की मनमानी को रोकने के लिए पूरे जिले को नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाए, जिससे आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी सुचारू बिजली मिल सके, अंडर ग्राउंड केबलिंग के काम को जल्द पूरा किया जाए, शहर के सभी एचडी लाइन को केबल वायर में बदला जाए, जिसके टूटकर गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो, सभी ट्रांसफार्मर में एबी स्विच लगाया जाए, 400 यूनिट के ऊपर भी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाए, लोयाबाद हीरापुर और धनबाद में जहां-जहां जर्जर तार है, उसे जल्द बदला जाए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-caught-with-country-made-pistols-and-bullets-sent-to-jail/">धनबाद:

देसी कट्टा और गोली के साथ  पकड़े गए दो युवकों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही