Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चेम्बर ने जलापूर्ति के लिए झमाडा अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

Putki : पुटकी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर पुटकी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने अवर प्रमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में शनिवार 3 जून को प्रधान लिपिक विजय शंकर को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि 15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा. पुटकी बाजार, सियालगुदरी, मस्जिद पट्टी, श्रीनगर, पुटकी नं-13, पुटकी नं-03, पुटकी नं-17, कोक प्लांट आदि क्षेत्रों में अगर 7 इंच व 14 इंच वाला पाइप से नियमित जलापूर्ति हो तो समस्या का निदान हो जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर के अध्यक्ष हीरा शर्मा, मुर्तज़ा अंसारी, शाहरुख़ खान, मो इम्तियाज़ उर्फ़ टीपू, बालेश्वर सोनी, निरंजन शर्मा उर्फ़ मुखिया आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही