Search

 
 
 

धनबाद: चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुटकी में शुरू किया सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम

 

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में होगा मददगार

Putki : पुटकी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुटकी थाना मोर्ड से सेंट्री ऑफ़िस तक नगर निगम की स्ट्रीट लाइट के पोल में सीसीटीवी लगाने का काम बुधवार को शुरू कर दिया. चेंबर के अध्यक्ष हीरा शर्मा ने कहा कि पुटकी बाजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यकता महसूस हुई.  इसलिए पुटकी बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं सक्षम व्यापारियों की ओर से नगर निगम के विद्युत पोल में कैमरा लगाने का काम किया जा रहा है. मौक़े पर पुटकी चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरा शर्मा,  महा सचिव मुर्तज़ा अंसारी,  सह-सचिव टीपू उर्फ़ इम्तियाज़,  शारुख़ खान,  विकास सिंह चौधरी, राजू अंसारी, भानु प्रताप सिंह,  मो आज़ाद,  राम प्रताप शर्मा,  निरंजन शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही