Search

 
 
 

धनबाद : धनबाद : गोमो में चैंबर का वार्षिक अधिवेशन, विधायक मथुरा महतो ने लिया भाग

 
Gimoh : गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को अतिथि पैलेस में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, तोपचांची बीडीओ फणिश्वर रजवार और चैंबर अध्यक्ष धीरज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि व्यवसायी व्यापार से जुड़ी योजनाओं का लाभ सरकार से ले सकते हैं. उन्हें हर संभव सहयोग करने को तैयार हूं. बीडीओ फणिश्वर रजवार ने भी विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन चैंबर के अध्यक्ष धीरज कुमार ने पिछले एक साल का लेख-जोखा प्रस्तुत किया. कहा कि व्यवसायी बेखौफ होकर व्यवसाय करें, चैंबर उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा. मौके पर चैंबर के सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष  लक्ष्मण प्रसाद, मुकुलेश बर्णवाल, गिरधारी प्रसाद गुप्ता, अमर बर्णवाल, राकेश कुमार डे, मनोज खत्री, विशाल अग्रवाल, संजय साव, मोहम्मद  हैदर, मोहम्मद असलम, सूरज कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-fraud-worth-crores-in-the-name-of-job-in-outsourcing-company/">गोड्डा

: आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही