Search

 
 
 

धनबाद : यूजी चौथे फेज के नामांकन के लिए 15 से खुलेगा चांसलर पोर्टल

 

विद्यार्थी 24 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 28 को जारी होगी चयन सूची

Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि ने स्नातक में नामांकन के फेज फोर के लिए चांसलर पोर्टल खोलने की घोषणा कर दी है. चांसलर पोर्टल 15 से 24 सितंबर तक लिए खुलेगा. विवि के रजिस्ट्रार ने 14 सितंबर को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि स्नातक सत्र 2023-27 के यूजी के रेगुलर कोर्स के लिए अल्पसंख्यक और संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेजों में विद्यार्थी 2023-26 सत्र के लिए केवल वोकेशनल कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बताया गया है कि पोर्टल पर विदयार्थी केवल उन्हीं विषयों में आवेदन कर पाएंगे, जिसमें विषय में सीटें खाली होंगी. इन आवेदनों की चयन सूची 28 सितंबर को जारी की जाएगी. चयनित विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र की जांच 29 सितंबर से पांच अक्टूबर तक की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही