Search

 
 
 

धनबाद : चांद महतो तेतुलमारी व रजनीश कुमार बने मैथन के नए थाना प्रभारी

 
Dhanbad : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन ने सोमवार को पुलिस अवर निरीक्षक आलम चांद महतो को तेतुलमारी का नया थाना प्रभारी बनाया है. जबकि रजनीश कुमार मैथन ओपी प्रभारी बनाए गए हैं. इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. रजनीश कुमार ने मैथन ओपी प्रभारी के रूप में अपना योगदान दे दिया है. योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. अपराधियों के साथ सख्ती उनकी पहली प्राथमिकता होगी. समाज के हर वर्ग के लोगों से समन्वय स्थापित कर सभी के सहयोग से क्षेत्र में शांति स्थापित करेंगे. कुमार इससे पहले एसएजी टीम के सदस्य थे. ज्ञात हो कि एसएसपी ने तीन दिन पहले कोयला चोरों को संरक्षण देने के आरोप में तेतुलमारी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया था. वहीं, मवेशी तस्करों से सांठगांठ रखने के आरोप में मैथन ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunk-teacher-beats-up-8th-class-student-creates-ruckus-accused-in-custody/">धनबाद

: नशे में शिक्षक ने 8वीं की छात्रा को पीटा, हंगामा, आरोपी हिरासत में 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही