Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: …..कुछ ऐसे थे भारत माता के लाल चंद्रशेखर आजाद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने 27 फरवरी को क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया. बेकार बांध चौक पर शहीद की प्रतिमा पर मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौदह साल के बालक को टिकती से बांधकर उसकी खुली पीठ पर बेंत बरसाये जा रहे थे. जितनी ताकत से अंग्रेज सिपाही बेंत मारता, उतनी बुलंदी से बालक भारत माता की जय बोलता, नाम पूछने पर बोलता आजाद. कुछ ऐसे थे भारत माता का लाल चंद्रशेखर आजाद.  उन्होंने अपना जीवन अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने और भारत को आजाद कराने में कुर्बान कर दिया. आज 27 फरवरी को समूचा देश उसी अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मना रहा है. श्रद्धांजलि सभा मायुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कौशल, कृष्ण कुमार उर्फ लल्ला, हेमलाल महतो,बादल राम, सुमित बाल्मीकि, सपन कुमार, औरधेंदु दत्ता, अर्जुन बाल्मीकि, शंकर महतो,राजू बाउरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही