Search

धनबाद : इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 2 छात्राओं को चंद्रवंशी समाज ने किया सम्मानित

अगले साल से पूरे जिले में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित : बैजनाथ

Katras : चंद्रवंशी समाज ने इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बाघमारा क्षेत्र की दो छात्राओं को 22 जून को सम्मानित किया. शहीद साधन रवानी की जन्मभूमि छोटानगरी में आयोजित समारोह में समाज के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद रवानी ने कुमारी नेहा और कुमारी मीरा को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इंटर कॉमर्स में धनबाद जिले में छठा स्थान लाकर कुमारी नेहा ने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे समाज का नाम रोशन किया है. इससे पहले उसकी बहन कुमारी मीरा भी जिला टॉपर रह चुकी है. बिनोद रवानी ने दोनों छात्राओं को आगे की पढ़ाई में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्हें संबल देने की जरूरत है. उन्होंने अगले साल से पूरे धनबाद जिले में परीक्षा में अच्छे नंबर से उतीर्ण होनेवाले चंद्रवंशी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्म्मानित करने की घोषणा की. मौके पर बैजनाथ रवानी, नंदलाल रवानी, जवाहर रवानी, धनराज रवानी, अजय रवानी, नागेंद्र रवानी, शक्ति रवानी, मुकुंद रवानी. सुनील रवानी, निरंजन रवानी, गिरिधारी रवानी, अमृत रवानी, निखिल रवानी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jita-general-secretary-met-gm-on-power-crisis-prevailing-in-jharia-and-sindri/">धनबाद

: झरिया व सिंदरी में व्याप्त बिजली संकट पर जीएम से मिले जिटा महासचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp