Search

 
 
 

धनबाद : चंद्रयान की लैंडिंग का शिक्षण संस्थानों में हुआ लाइव प्रसारण

 

दीवाली की तरह हुई अतिशबाजी, होली जैसी मनाई खुशी

Dhanbad : चंद्रयान के सफलता पूर्वक चांद पर पहुंचने का दृश्य का शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण किया गया. 23 अगस्त को धनबाद ज़िले के संस्थानों में अधिकारी, कर्मी व अन्य लोग लाइव प्रसारण देखने मड़ पड़े. सुबह से ही ज़िले के विभिन्न हिस्सों व मंदिरों में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही थी. शाम को आईआईटी-आइएसएम, सिम्फ़र, धनबाद क्लब सहित कई शिक्षण संस्थानों में लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया. लैंडिंग के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी हुई, व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया.

          आईआईटी-सिंफर व धनबाद क्लब में भी प्रसारण

[caption id="attachment_738359" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/simfer-chandra-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सिंफर में लाइव प्रसारण देखते वैज्ञानिक[/caption] आईआईटी-आइएसएम में निदेशक प्रो जेके पटनायक के नेतृत्व में पेनमेन हॉल में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न संकाय के हज़ारों विद्यार्थियों ने भाग लिया. सिम्फ़र सभागार में निदेशक प्रो एके मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी. धनबाद क्लब में सचिव संजीव वियोत्रा के नेतृत्व में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था. धनबाद क्लब में शाम चार बजे से क्लब के सदस्य जुटने लगे थे. भारी बारिश के बीच भी सैकड़ों सदस्य लाइव प्रसारण देखने क्लब पहुंचे.

भाजपा व अभाविप ने मनाई खुशी, बांटे लड्डू

चंद्रयान के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर इकाई और भारतीय जनता पार्टी द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी की गई. इस अवसर पर जमकर नारेबाजी हुई. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही