Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ‘तालाब का पानी बदल दो, क्योंकि कमल के फूल मुरझाने लगे हैं ‘

Advertisement
Advertisement

बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की ललकार

Katras/Baghmara : बाघमारा प्रखंड कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ा पांडेडीह स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार 26 जुलाई को संपन्न हुआ. सम्मेलन का संचालन राहुल महतो ने किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संग़ठन की मजबूती कांग्रेस पार्टी की प्राथिमकता है. इसके लिए हर क्षेत्र में बैठक, सम्मेलन आदि किये जा रहे हैं  उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि बाघमारा के वर्तमान विधायक सांसद बनने का सपना देख रहे हैं, लांकि वह अपनी विधायिकी बचा लें तो बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पर वह तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं. सरकार को चोर बताने पर तुले हैं, जबकि स्वयं दर्जनों आपराधिक मामलों से घिरे हुए हैं. उन्होंने कहा राहुल जी ने पद यात्रा शुरू की तो भाजपा वाले उनकी आवाज़ को दबाने के लिए तरह तरह की साजिश करने लगे. श्री सिंह ने कहा कि धनबाद एवं गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस का उम्मीदवार जीतेगा. [caption id="attachment_711769" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/worker-baghmara-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता[/caption] उन्होंने शायराना अंदाज में कहा "कैसे कैसे मंजर आने लगे हैं, अब तो तालाब का पानी बदल दो, क्योंकि कमल के फूल मुरझाने लगे हैं." इस अवसर पर बाघमारा प्रखंड समिति के नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर सम्मानित किया. समारोह को पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, अशोक प्रकाश लाल, नवनीत राय, लक्ष्मण तिवारी, जावेद रजा, दयाल महतो, शंकर महतो, चक्रधारी महतो आदि ने संबोधित किया. इस मौके पर टी पी पांडेय, पिंकू पांडेय, विकास सिंह, राम रतन मंडल, विकास कुमार सिंह, धनेश्वर रजवार, पोरेश चौबे, ओम प्रकाश कुवंर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही