Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में बिजली संकट दूर करने के लिए बदलें ट्रांसफॉर्मर- पूर्णिमा सिंह

 
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mps-effigy-burnt-in-protest-against-laying-of-pipeline/">(Dhanbad)

 जिले के झरिया में व्‍याप्‍त बिजली संकट पर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 24 जून को रांची में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के निदेशक केके वर्मा से मुलाकात की. उन्‍होंने निदेशक को झरिया के सोना पट्टी, दाल पट्टी, पंजाबी मोहल्ला, कोयरीबांध, बलियापुर स्टैंड, सतमोड़वा सहित पूरे क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल व तार को तत्काल बदलने को कहा. साथ ही लक्ष्मीनिया मोड़ से कोयरीबांध टीना गोदाम तक PSC पोल लगाने, लक्ष्मीनिया मोड़ पर जर्जर स्विच रूम की मरम्‍मत. जामाडोबा सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 MVA से बढ़ाकर 10 MVA करने का प्रस्ताव दिया. वि‍धायक ने कहा कि झरिया-बलियापुर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है,  बिजली के पोल कारण काम में व्‍यवधान आ रहा है. जनहित में पोल की शिफ्टिंग जल्‍द कराने की बात कही. डीएमएफटी से झरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति शुरू कराने का प्रस्‍ताव धनबाद के डीसी को  भेजने पर भी चर्चा की. जहां जरूरत हो वहां ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली संकट दूर करने की मांग की. इस पर निदेशक ने धनबाद के विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार को फोन कर विधायक पूर्णिमा सिंह द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान का निर्देश दिया. बैठक में पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ महागामा विधायक दीपिका पांडेय भी मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-give-report-of-shifting-in-belgadia-township-to-bccls-gm-every-fortnight/">धनबाद

: BCCL के जीएम को बेलगड़ि‍या टाउनशिप में शिफ्ट‍िंग की रि‍पोर्ट हर पखवाड़े देने का आदेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही