Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेल क्वार्टरों के स्वरूप में हुआ बदलाव, अब कर्मियों को मिलेगा फ्लैट

Gomoh: रेलवे के पुराने क्वार्टर के स्वरूप में  बदलाव लाया जा रहा है. ब्रिटिश शासन काल में बने  रेल  क्वार्टर में जमीनी स्तर पर बाग बगीचे छाये रहे. 80 के दशक में डबल स्टोरी कॉलोनियां  बनी. अब रेल कर्मियों के लिए  बाग बगीचे वाले क्वार्टर  की जगह आधुनिकता  में रंगे  फ्लैट होंगे. इसी तर्ज पर गोमो  रेल कॉलोनी में लगभग  एक अरब  रुपये की लागत से 20 यूनिट फ्लैट का निर्माण कार्य चल रहा है. गोमो स्टेशन की उत्तर दिशा में स्थित बी  टाइप  कॉलोनी के चिल्ड्रेन  पार्क मैदान में एक ही स्थान पर 8 और  दुर्गा पाडा मोड के समीप 20 यानी  28  यूनिट फ्लैट  का  निर्माण कार्य  प्रगति पर है. फ्लैट  का निर्माण कार्य  एस टी कंस्ट्रक्शन नोएडा की  कंपनी कर रही है. नई  कॉलोनी में  एक छत के नीचे छह  रेलकर्मी परिवार के साथ सुसज्जित फ्लैट में निवास कर सकेंगे. 8 यूनिट फ्लैट के सीमित दायरे में  36  रेलकर्मी परिवार होंगे. आधुनिक क्वार्टरो के  निर्माण में जमीनी स्तर पर  दायरे को सीमित  किया गया है. निर्माण कार्य के संबंध में रेलवे अधिकारी कहते हैं कि वह उनके अधिकार क्षेत्र में  नहीं  है. एजेंसी के सहायक अभियंता  अमलेश कुमार ने  बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस वर्ष काम लगभग पूरा हो जाएगा व रेलवे को हैंड ओवर कर दिया जाएगा. उन्होंने  बताया  कि ऐसी जानकारी मिली है कि  नई रेल लाइन परियोजना  को लेकर गोमो स्टेशन की उत्तर दिशा के क्वार्टरों में  रह रहे रेल कर्मियो को नये  फ्लैट में शिप्ट करा कर पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा. वहां नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. इस आइडिया को लेकर युद्घ स्तर पर काम चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही