Search

 
 
 

धनबादः मतपेटियां रिसीविंग सेंटर पर पहुंचाने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

मतदान के दिन 23 फरवरी की शाम 5:00 बजे से बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध चौक तक चुनाव कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. मतदान 23 फरवरी को होगा. मतपेटियां रखने के लिए बाबुडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में रिसीविंग सेंटर बनाया गया है. शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होने के बाद बूथों से मतपेटियां राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचने लगेंगी. इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है.


मतदान कर्मियों के वाहनों के सुगम व सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूट निर्धारित किये हैं. इसके तहत 23 फरवरी की शाम 5:00 बजे से बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध चौक तक चुनाव कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. मतपेटी जमा करने वाले वाहनों का प्रवेश बिनोद बिहारी महतो चौक की ओर से व निकास बेकारबांध की ओर से निर्धारित किया गया है. मतदान पत्र रिसीविंग पार्टी से जुड़े कर्मियों के वाहनों की पार्किंग केवल राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही होगी. सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.


बेकारबांध से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच जिन लोगों के आवास व प्रतिष्ठान हैं उन्हें विशेष परिस्थिति में बेकारबांध की ओर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसी प्रकार बिनोद बिहारी महतो चौक से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच रहने या व्यवसाय करने वाले लोगों को बिनोद बिहारी महतो चौक की ओर से प्रवेश की छूट रहेगी. यह यातायात व्यवस्था 23 फरवरी को शाम 5:00 बजे से मतपेटी जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही