Search

 
 
 

धनबाद : निरसा बाजार में लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी

 
Nirsa Bazar : निरसा बाजार चौक के समीप गुरुवार की रात एनएच किनारे लावारिस ट्रॉली बैग पड़े होने से लोगों में दहशत व अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निरसा थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मंजीत कुमार दल-बल के साथ चौक पहुंचे और ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. ट्रॉली बैग में गर्म कपड़े रखे हुए थे. थाना प्रभारी में बताया कि शायद किसी व्यक्ति के गाड़ी पकड़ने के दौरान ट्रॉली बैग छूट गया होगा. उन्होंने कहा कि ट्रॉली बैग थाना में हिफाजत के साथ रखा गया है, जिस किसी का भी यह बैग है, थाना आकर ले जा सकता है. यह भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/congress-does-not-accept-the-commissions-reply-regarding-haryana-assembly-elections-says-it-has-given-itself-a-clean-chit/">हरियाणा

विस चुनाव को लेकर आयोग का जवाब कांग्रेस को मंजूर नहीं,  कहा, EC अहंकारी, खुद को क्लीन चिट दे दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही