Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल के रिटायर कर्मी का शव नाले में मिलने से अफरातफरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड़ स्थित जावा शो रूम के पास नाले में 11 जून की दोपहर एक शव मिलने से अफरातफरी मच गई. शव की पहचान बस्ताकोला चांदमारी निवासी विश्वरंजन सिंह उर्फ आजाद सिंह (उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया. पुलिस को मृतक की जेब आई कार्ड मिला है, जिसके अनुसार विश्वरंजन सिंह बीसीसीऐल से रिटायर्ड थे. पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार, विश्वरंजन संह 10 जून की रात करीब 8.30 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kendriya-vidyalaya-student-drowned-while-taking-bath-in-maithon-dam/">धनबाद

: मैथन डैम में नहाने के दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र की डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही