Search

 
 
 

धनबाद : भूमिगत भत्ता काटे जाने पर भड़के चापापुर कोलियरी के मजदूर

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मजदूरों का भूमिगत भत्ता काटे जाने के विरोध में सोमवार 8 अगस्त को चापापुर कोलियरी के मजदूरों ने खदान के पास विरोध प्रदर्शन किया. सूचना पाकर बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम चापापुर कोलियरी पहुंचे. उन्होंने आंदोलन को जायज बताया. श्री राम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रबंधन ने मनमाने तरीके से भूगर्भ मजदूरों का भत्ता काट दिया है. मजदूरों को आवश्यकतानुसार प्रबंधन कभी-कभार सतह पर काम में लगाता है. हालांकि उनकी हाजिरी फॉर्म सी में बनी हुई है. उन्होंने कहा कि यदि नियमों के विरुद्ध भत्ता काटा गया तो कोई भी मजदूर सरफेस में काम नहीं करेगा. काम कराने पर पूरा भत्ता मजदूरों को देना पड़ेगा. सूचना पाकर कार्मिक प्रबंधक मोहन शर्मा तथा कोलियरी के अन्य अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और मजदूरों से वार्ता की. वार्ता में यह सहमति बनी कि कोई भी निर्णय यूनियन से वार्ता के बाद ही लिया जाएगा. मौके पर शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुद्धिराम, परेश सोरेन, उपेंद्र महतो,  सोमेन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-hanging-inside-the-house-in-munidih/">धनबाद

: मुनीडीह में युवक ने घर के अंदर फांसी लगा कर की आत्महत्या [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही