Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चापापुर कोलियरी के मजदूरों ने स्थानांतरण के विरोध में किया चक्का जाम

Advertisement
Advertisement

वार्ता के बाद काम चालू, खदान बंदी के विरोध में जारी रहेगी लड़ाई : बीसीकेयू

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा चापापुर कोलियरी से 25 मजदूरों को खुदिया कोलियरी स्थानांतरित करने के विरोध में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने 24 जुलाई सोमवार को कोलियरी और 10 नंबर ओसीपी का चक्का जाम कर दिया व प्रदर्शन किया. इससे पूर्व प्रबंधन को पत्र देकर चेतावनी दी गई थी कि यदि किसी मजदूर का स्थानांतरण हुआ तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी. क्योंकि चापापुर की भूमिगत खदान में उत्पादन की व्यापक संभावना है. यूनियन के महामंत्री जेबीसीसीआई सदस्य पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने निदेशक तकनीकी से दूरभाष पर वार्ता की. स्थानीय प्रबंधन से भी   वार्ता की. वार्ता में प्रबंधन द्वारा लिखित समझौता पत्र दिए जाने के बाद यूनियन ने आंदोलन को समाप्त किया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक अभिकर्ता उमेश चौधरी, प्रबंधक एके सिंह, उप प्रबंधक कार्मिक एसके सिंह तथा यूनियन की ओर से केंद्र सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम, शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुधीराम, डी मानिकपुरी आदि शामिल थे. मौके पर परेश सोरेन, कासिम अंसारी, उपेंद्र महतो, बुद्धिनाथ सोरेन, काजल गोराय, शिबू महतो, राकेश घोष के अलावा सभी मजदूर मौजूद थे. मौके पर आगम राम ने कहा कि प्रबंधन भूमिगत खदान को बंद करने की साजिश कर रहा है. हमारी लड़ाई खदान बंदी के विरोध में है वह आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही