Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रिंस के पिता नासिर खान समेत आठ के विरुद्ध आरोप पत्र दायर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  अवैध हथियार रखने व संगठित रूप से उसका इस्तेमाल करने के मामले में प्रिंस खान के पिता नासिर खान,  भाई बंटी खान, गॉडविन खान, अफरीदी अंसारी, शाहिद रजा, हीरा ड्राइवर, कुंदन धिक्कार, अनुज कुमार सिंह के खिलाफ धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में चार्जशीट दायर किया गया है. प्राथमिकी बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर 29 दिसंबर 2022 को प्रिंस खान, बंटी खान, गॉडविन खान, नासिर खान, अरुण महतो, रिंकू सिंह, इरफान उर्फ टुना ,हीरा ड्राइवर, शाहिद रजा, अफरीदी रजा, शम्मी, सैफी, आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, अमन सिंह, अनुज कुमार, सिंह राहुल सिंह एवं कुंदन धिक्कार के विरुद्ध अवैध हथियार रखने व संगठित रूप से उसका इस्तेमाल करने के आरोप में दर्ज की गई थी.

  नन्हे हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

धनबाद : जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या के मामले में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. आज इस मामले में अभियोजन ने कोई गवाह पेश नहीं किया. प्रिंस की मां नासरीन खातून की ओर से अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था. 24 नवंबर 21 की दोपहर लगभग 3:20 बजे दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने बुलेट से जा रहे 37 वर्षीय नन्हे पर गोलियों की बौछार कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकले थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही