Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नन्हे हत्याकांड में गैंगस्टर प्रिंस खान की मां समेत 6 पर आरोप तय

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cash-and-jewelery-worth-two-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-agyarkund/">

(Dhanbad) के जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या के मामले में आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान की मां नसरीन खातून, अनवर उर्फ रहमत, डिक्की अंसारी, हैदर खान, आजाद आलम व शाहबाज आलम के खिलाफ कोर्ट ने 9 सितंबर को आरोप तय कर दिया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी ओर बंटी खान, गोडविन खान समेत अन्य के विरुद्ध आरोप तय नहीं हो सका. अदालत ने अभियोजन को इस मामले में प्रतिउत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है.

 24 नवंबर 2021 को हुई थी हत्या

जमीन कारोबारी नन्हे खान की हत्या 24 नवंबर 2021 को हुई थी. दिन के करीब 3:20 बजे दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने बुलेट से जा रहे 37 वर्षीय नन्हे पर गोलियों की बौछार कर दी और भाग निकले थे. शूटरों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ नन्हे को उठाकर एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में नन्हे के भाई भाई अल्ताफ आलम उर्फ रूमी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कुल 12 नामजद आरोपियों में प्रिंस खान ऊर्फ हैदर अली, गोपी खान ऊर्फ जियाउर रहमान, गोडविन खान ऊर्फ शौकत अली, बंटी खान ऊर्फ जियाउल हक, शम्मी, इरफान मुखिया, हैदर खान, हीरा ड्राइवर, भोमा रजा, डिक्की, अनवर व डिम्पी शामिल हैं. पुलिस ने प्रिंस खान की मां नसरीन खातून, बंटी, गोडविन, अनवर, डिक्की अंसारी, हैदर खान, आजाद आलम व शाहबाज आलम समेत 20  के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया था, जबकि गोपी, प्रिंस व अन्य के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-accused-of-neeraj-murder-case-applied-for-release-from-jail/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड के तीन आरोपियों ने लगाई जेल से मुक्त करने की अर्जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही