Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अमन सिंह हत्याकांड में शूटर रितेश समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट

Advertisement
Advertisement

अमन का दोस्त आशीष है कांड का मास्टरमाइंड, विकास व सतीश ने दिया था साथ

Dhanbad : धनबाद जेल में बंद अमन सिंह की हत्या के चर्चित मामले में सीआईडी, रांची ने शूटर रितेश यादव समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. रितेश के अलावा धनबाद जेल में बंद विकास बजरंगी और सतीश उर्फ गांधी के खिलाफ भी सीआईडी ने आरोप पत्र दायर किया है. इन तीनों के अलावा आशीष रंजन उर्फ छोटू को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए सीआईडी ने अनुसंधान जारी रखा है. ज्ञात हो कि यूपी के कुख्यात शूटर अमन सिंह को धनबाद जेल में तीन दिंसबर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. जेल के अस्पताल वार्ड में सो रहे अमन पर 11 गोलियां दागी गई थीं. मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. जेल की सीसीटीवी फुटेज ने वारदात के हर राज को खोल दिया. पता चला कि अमन सिंह की हत्या के लिए यूपी से शूटर रितेश यादव को बुलाया गया था. बाइक चोरी के आरोप में वो जेल गया था और जेल में पहले से बंद विकास बजरंगी और सतीश गांधी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. सीआईडी ने मामले की जांच में अमन सिंह के पुराने मित्र आशीष रंजन उर्फ छोटू को मुख्य साजिशकर्ता माना है. रितेश को साजिशन धनबाद बुलाकर जेल पहुंचाने और जेल में पिस्टल की व्यवस्था कराने में उसकी भूमिका मानी जा रही है. सीआईडी ने दो मार्च को चार्जशीट सौंपी है. जांच के दौरान जेल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिले साक्ष्यों को रखते हुए सतीश, विकास और रितेश के खिलाफ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने की बात कही है. जबकि आशीष के खिलाफ जांच जारी है. आशीष के नेपाल में होने की बात सामने आई थी. यूपी से आए शूटर रितेश ने भी अपने बयान में कहा था कि आशीष रंजन से मिलने नेपाल गया था.

आशीष ने कबूली थी वारदात में संलिप्तता

धनबाद जेल में अमन की हत्या होने के कुछ घंटे बाद ही आशीष रंजन उर्फ छोटू ने अपना वीडियो वायरल करा दिया था, जिसमें उसने अमन की हत्या की बात कबूली थी. वीडियो क्लिप में कहा था कि अमन को वह बड़ा भाई मानता था, लेकिन अमन ने उसके साथ दगा किया था, इस कारण उसे मरवा दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-thieves-attack-rajpura-colliery-security-guard-injured/">धनबाद

: राजपुरा कोलियरी में कोयला चोरों का धावा, सुरक्षा गार्ड को किया घायल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही