Search

 
 
 

धनबाद : 51वें शहादत दिवस पर चारु मजुमदार को किया गया याद

 
कश्मीर और मणिपुर में ज़ारी हिंसा के लिए भाजपा सरकार को बताया ज़िम्मेवार
Sindri : भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारु मजुमदार का 51वां शहादत दिव शुक्रवार 28 जुलाई को भाकपा माले के परसबनिया पंचायत के आमटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया. उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 1970 के दशकों में भीषण दमन के बाद पार्टी का पुनर्गठन किया गया. संगठन के 49वीं वर्षगांठ पर शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दिया गया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में भारत की जनता ने जबरदस्त प्रताड़ना झेली है. जन विरोधी नीतियों व दमनकारी हथकंडों से फैलाई जा रही घृणा, हिंसा और भय ने देश में अभूतपूर्व संकट ला दिया है. जम्मू कश्मीर और मणिपुर के हालात के लिए भाजपा सरकार की जिम्मेवार है. सभी ने लोगों से गोलबंद होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में माले नेता सुधिर महतो, संतोष महतो, आरवाइए नेता आसमान मरांडी, रमेश बाउरी, सिताराम महतो, मनोज कुम्भकार, सहदेव महतो, फुलचंद बाउरी, नेपाल गोराईं, किशुन रवानी, मनु महतो, अनमोल आचार्य सहित कई अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cpiml-celebrated-charu-mazumdars-51st-martyrdom-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : भाकपा माले ने चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही