Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चासनाला के असंगठित मजदूरों ने मांगी सुविधाएं, जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया के चासनाला सेल कोलियरी के असंगठित मजदूरों ने 22 जून बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. नेतृत्व एम डी शफीक ने किया.12 सूत्री मांगों को लेकर असंगठित मजदूर आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शन  में शामिल चंदना देवी और एमडी शफीक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी असंगठित मजदूर चासनाला स्थित सेल के वासरी नगर विभाग और माइनिग में लगभग 10 वर्षो से कार्यरत हैं. बावजूद उन्हें कंपनी से किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल रही है. असंगठित मजदूरों ने 22 जून को प्रदर्शन के बाद सेल के महाप्रबंधक को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिनमें 26 दिन ड्यूटी, संडे डबल, मेडिकल सुविधा, सेफ्टी और PF को ऑनलाइन करने की मांगें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर सेल महाप्रबंधक ने मांगें पूरी नहीं की तो मजदूर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-primary-teachers-should-be-given-only-the-job-of-teaching-sanjay-kumar/">धनबाद

: प्राथमिक शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का दिया जाए काम: संजय कुमार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही