Search

 
 
 

धनबाद: सूख गया गोमो रेलवे का चौरा पट्टी तालाब, ट्रेनों  में पानी सप्लाई बंद

 
SatiSh Goswami Gomoh: गोमो के चोरापट्टी स्थित रेलवे का तालाब भीषण गर्मी में सूख गया है. विगत  सप्ताह से  गोमो स्टेशन परिसर के साथ  ट्रेनों में  पानी सप्लाई बंद कर दी  गई है. भीषण गर्मी में स्टेशन परिसर  एवं ट्रेनों के  कोच में पानी उपलब्ध नहीं रहने से यात्रियों को परेशानियों से  जूझना पड़ रहा है. स्टेशन में ट्रेन रुकते ही यात्री पानी की  तलाश में दौडते देखे जा रहे हैं. ऐसी समस्या मई और जून महीने में हर साल देखी जाती  है. परंतु रेलवे किसी ठोस  विकल्प की तलाश नहीं कर सका है.

 अंग्रेजों के जमाने में बने थे तीन तालाब

बताते है कि अग्रेंजों के शासन काल में तीन पम्पू तालाब बनाये गये थे. दो का अस्तित्व मिट चुका है.  चौरा पट्टी का तालाब और  जमुनिया  नदी  गोमो रेलवे के लिए जीवन  दायी पानी का सहारा है. यहां से रेलवे के  दो अलग-अलग भागों में पानी की सप्लाई  की जाती है.  रेलवे के संबंधित अधिकारी ने बताया कि तालाब का जलस्तर नीचे  चला गया है, जिससे  पम्प हाउस स्टोर में पानी  नहीं पहुच रहा है. जे सी बी मशीन से मिट्टी कटाई की जा रही है. पानी की व्यवस्था का उपाय किया जा रहा है.

ठेकेदारी पर ट्रेनों में भरा जा रहा है पानी

पिछले साल से ट्रेनोंमें पानी भरने का काम ठेकेदारी पर किया जा रहा है. ठेकेदार मजदूर बहाल कर ट्रेनों  के  कोच में पानी भरवा रहे हैं. मजदूरों को बैठा दिया गया है, जिससे वे  बेरोजगार हो गये हैं. मजदूरों ने बताया कि पहले के   ठेकेदार के कार्य काल में 33 मजदूर दो  शिफ्ट में काम करते थे, जबकि वर्तमान ठेकेदार उतना ही काम मात्र 15 मजदूरों से करा रहा है. अब  तालाब में पानी नहीं है तो  इसका  खामियाजा मजदूरों को  भुगतना पड़ रहा है.

 लंबी दूरी की ट्रेनों में भरा जाता है पानी : बी सी मंडल 

गोमो स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर बी सी मंडल ने बताया कि गोमो स्टेशन में लंबी दूरी की लगभग 20 एक्सप्रेस, ट्रेनों के  डिब्बों में  पानी भरा जाता है, जो  ट्रेनों के बाथरूम की  टंकी में उपलब्ध रहता है. पानी बंद होने से शौच आदि कार्य के लिए  ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानी हो रही  है. सी आई सी  रूट में  चलने वाली  ट्रेनों के लिए गोमो स्टेशन  पानी की  सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है. इसके  अलावा  धनबाद,गया, टाटा, बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर  इस रूट से  गुजरने वाली  ट्रेनों में पानी  भरा जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही