Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी में सीएचसी संचालक भाइयों पर हमला, 1.90 लाख की लूट

Putki : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुटकी स्थित त्रिमूर्ति सीएचसी (कलेक्शन सेंटर) के संचालक कुश वर्णवाल और उनके भाई एचडीएफसी बैंक के सीएचसी संचालक सुमन कुमार वर्णवाल पर हमला कर दबंग युवकों ने एक लाख 90 हजार रुपए लूट लिए. विरोध करने पर सुभाष वर्णवाल, उनके ससुर भुवनेश्वर मोदी, पत्नी रीता देवी की जमकर पिटाई कर दी. घटना 2 जनवरी की रात की है. पुटकी मोड़ स्थित दुकान के सामने बाउरी पट्टी का अंकुश बाउरी अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. सुमन कुमार वर्णवाल ने इसका विरोध किया, तो अंकुश बाउरी उलझ गया और दोस्तों के साथ मिलकर सुमन की पिटाई कर दी. उसी समय स्टेट बैंक का सीएचसी बंदकर कर सुमन का भाई कुश भी वहां पहुंच गए. वह कुछ समझ पाते उसके पहले ही सभी दबंग उसपर टूट पड़े और पिटाई करते हुए एक लाख 56 हजार रुपया छीन लिए. युवकों ने सुमन के सीएचसी से भी 28 हजार रुपए निकाल लिए. भीड़ के शोर मचाने पर पुटकी पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक हमलावर भाग चुके थे. हमले में सुमन के हाथ की कलाई टूट गई, जबकि सुभाष, उनके ससुर व पुत्र कुश को गम्भीर चोटें आईं हैं. घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में हुआ. इधर, हमलावरों ने पुटकी थाना पहुंचकर पुलिस पर झूठा केस दर्ज कराने का दबाव बनाया. शराब के नशे में वर्दीधारी ऑफिसर के साथ गाली-गलौज भी की. पीड़ितों ने 3 जनवरी को पुटकी थाना में लिखित शिकायत की है.

 चैंबर ने दी आंदोलन की चेतावनी

पुटकी बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामप्रताप शर्मा, महासचिव मुर्तजा अंसारी, केदार बर्णवाल, हीरा शर्मा सहित अन्य व्यवसायियों ने पुटकी थाना प्रभारी अलबिनुस इंदवार से मिलकर घटना का विरोध किया. आरोपी शराबी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यवसायी आंदोलन करने को विवश होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-banned-gutkha-seized-in-large-quantity-from-train-at-nichitpur-railway-halt/">धनबाद

: निचितपुर रेलवे हॉल्ट पर ट्रेन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जब्त wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही