Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी स्कूल में बसों की जांच, गड़बड़ी पर डीटीओ ने लगाया 70 हजार रुपए जुर्माना

 
Dhanbad :  धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने स्कूलों में चलने वाली बसों के पेपर व वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच के निर्देश दिए हैं. इस पर अमल करते हुए डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी व मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार ने शुक्रवार को डीएवी ग्रुप के  स्कूलों में बसों समेत अन्य वाहनों की जांच की. डीटीओ ने बताया कि जांच में कुछ बसों के पेपर आदि में गड़बड़ी पाई गई. जिसके लिए 70 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है. डीटीओ ने स्कूल प्रबंधन को वाहन चालकों व उप चालकों के ड्रेस कोड का पालन और वाहनों में सुरक्षा संबंधी सभी मानकों को पूरा करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. बच्चों की सेफ्टी के साथ  कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान मोटरयान निरीक्षक व जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार ने स्कूल के शिक्षकों व बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. मौके पर रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी असिस्टेंट देवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/criminal-planning-to-attack-vehicles-engaged-in-coal-transportation-arrested/">कोल

ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन पर हमले की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही