Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में झारखंड-बंगाल सीमा पर वाहनों की जांच शुरू

 
Maithon : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने के साथ धनबाद जिला पुलिस चौकस हो गई है. मैथन पुलिस द्वारा बुधवार की शाम चार बजे से झारखंड- पश्चिम बंगाल सीमा पर डिबुडीह चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में टीम बंगाल से आने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों की डिक्की आदि की जांच की जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस चेकपोस्ट पर जांच में 50 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, लाखों रुपये की देसी-विदेशी शराब व 36 किलो चांदी जब्त की गई थी. सीमा क्षेत्र होने के कारण पुलिस यहां चौकस रहती है. इस बार भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-training-given-to-personnel-on-procurement-rules-in-iit-ism/">धनबाद

: IIT-ISM में कर्मियों को प्रोक्योरमेंट रूल्स पर दिया गया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही