Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड-बंगाल सीमा पर फिर शुरू होगी वाहनों की जांच

 
Maithan : मैथन (Maithan)   झारखंड सरकार ने झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा स्थित मैथन (चिरकुंडा) चेकपोस्ट पर फिर से वाहनों की जांच पड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए 18 मार्च शनिवार की शाम झारखंड सरकार के संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रदीप कुमार ने बंद पड़े मैथन चेकपोस्ट का निरीक्षण किया और भौगोलिक दृष्टि से जानकारी ली. बता दें कि कई वर्षों से बंद होने के कारण चेकपोस्ट पर बने जांच केबिन, ऑफिस आदि का दरवाजा- खिड़की चोर उठा ले गए हैं.  चोरों ने एसबेस्टस भी निकाल लिया है. आयुक्त श्री कुमार ने सरकारी सम्पत्ति के रख रखाव में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर खिड़की-दरवाजा व एसबेस्टस लगाकर सारी व्यवस्था को दुरुस्त करें. साथ ही आसपास के क्षेत्रों की घासफूंस व झाड़ियों को काटकर साफ सफाई की जाए. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जांच अभियान शुरू करना है. कहा कि झारखंड में प्रवेश करनेवाले वाहनों का रोड टैक्स, परमिट, ओवरलोड आदि की सघन जांच की जाएगी. निरीक्षण में संयुक्त आयुक्त के साथ धनबाद के डीटीओ राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही