Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेंट जेवियर्स स्कूल में शतरंज व कैरम प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad : नबाद (Dhanbad) सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में 14 अप्रैल शुक्रवार को शतरंज व कैरम प्रतियोगिता शुरू हो गई. अंतरसदनीय प्रतियोगिता में अलग-अलग कक्षाओं के 270 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य जसविंदर डे ने दीप जला कर और खिलाड़ियों के आराध्य वीर हनुमान को माल्यार्पण कर किया. उन्होंने खेल से होने वाले लाभ के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया और हार से सीख लेते हुए जीतने की कोशिश जारी रखने की प्रेरणा दी. प्रतियोगिता विद्यालय के क्रीड़ा विभाग प्रमुख सत्यम राय की देखरेख में संपन्न हुई. निर्णायक की भूमिका आरिफ और सुरेश चटर्जी ने निभाई. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के लिबर्टी, इक्वलिटी, फ्रेटरनिटी, जस्टिस सदन के सदनाध्यक्ष एवं उप प्राचार्य कृष्णा विश्वास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही