Search

 
 
 

धनबाद : चैंबर चुनाव में चेतन गुट का कब्जा बरकरार, गोयनका फिर बने अध्यक्ष, अजय महासचिव

 
Dhanbad : धनबाद जिला चैंबर के चुनाव में एक बार फिर जेवर कारोबारी चेतन गोयनका गुट ने कब्जा जमा लिया है. पुरानी कमेटी ही जीतकर आई है. गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर चेतन प्रकाश गोयनका, महासचिव पद पर अजय नारायण लाल और कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता दोबारा निर्वाचित हुए. चेतन प्रकाश गोयंका को कुल 121 वोट मिले, जबकि जबकि उनके प्रतिद्वंद्वि राजीव शर्मा को 87 वोट से संतोष करना पड़ा. महासचिव पद पर अजय नारायण लाल को 115 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वि राजेश गुप्ता को 93 मत ही प्राप्त हुए. कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता को 117 मत, संजीव कुमार चौरसिया को 58 और प्रेम प्रकाश गंगेसरिया को 32 मत प्राप्त हुए. चुनाव पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मतदान सभी 208 सदस्यों ने भाग लिया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी. मतदान सुबह साढ़े दस बजे से दिन के 3 बजे तक चला. मतदान शांतिपूर्ण रहा. तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई. नव निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव ने जीत के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया. कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-is-violating-democratic-values/">हेमंत

सोरेन लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही