Search

 
 
 

धनबाद:  मुखिया प्रत्याशी रेखा देवी को मिली दोहरी खुशी, चुनाव में जीत के साथ पुत्री का जन्म

 
Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत भीतिया पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी के लिए 1 जून का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है. पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर जीत तो दूसरी ओर 30 मई को ऑपरेशन के जरिये पुत्री को जन्म दिया. इस दोहरी खुशी के कारण पंचात क्षेत्र में जश्न का माहौल है. विजयी प्रत्याशी मुखिया रेखा देवी 1 जून को जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए धनबाद के आर के नगर स्थित नावाडीह अलकारी देवी अस्पताल से एम्बुलेंस पर राजकीय पॉलिटेक्निक मतगणना स्थल पहुंची. उन्होंने बातचीत में कहा कि एक तरफ पंचायत की जनता के समर्थन से वह मुखिया बनी हैं और दूसरी खुशी नवजात पुत्री के रूप में मिली है. उन्होंने मुखिया पद पर जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/help-desk-opened-in-dhanbad-mahila-thana-now-immediate-action/">धनबाद

महिला थाना में खुला ​​​​​​​हेल्प डेस्क, अब तुरंत कार्रवाई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही