Search

धनबाद: मुखिया ने 36 मैट्रिक व 18 इंटर पास छात्रों को किया सम्मानित

Govindpur :  बड़ा नावाटांड़ पंचायत सचिवालय में मंगलवार 6 जून को एक समारोह में मुखिया शमीमा खातून ने पंचायत के 36 मैट्रिक एवं 18 इंटर पास विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मुखिया ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने पूरे प्रखंड में पंचायत का नाम रोशन किया है. इसलिए पंचायत ने इन्हें सम्मान प्रदान किया है. इस मौके पर अनीस अंसारी ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया. समारोह में मोइन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी,  दिलावर हुसैन, राधेश्याम, इरशाद अंसारी, जाहिर अब्बास, सद्दाम अंसारी, राजा अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सलीम अंसारी, कृष्णा मंडल, सरवन कुमार, संतोष हेंब्रम, सुनील मोहली, जेडी बाबा, नासिर हुसैन फैजी आदि मौजूद थे. मुखिया ने कहा कि सम्मान समारोह की इस परंपरा को आगे भी जीवित रखा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//