Search

 
 
 

धनबाद:  सदर अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का  मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

 

5 वर्ष बाद सेवा शुरू होने पर डॉक्टर समेत मरीजों में खुशी की लहर

Dhanbad : सदर अस्पताल में बुधवार 5 जुलाई को ब्लड स्टोरेज यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. वर्ष 2018 में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए शुरू की गई थी. परंतु बाद में भवन जर्जर होने के कारण इसे एसएनएमएमसीएच में स्थानांतरित कर दिया गया था. 5 वर्ष बाद यूनिट की शुरुआत होने से अस्पताल के डॉक्टर समेत मरीजों में खुशी की लहर है. इस अवसर पर धनबाद सदर अस्पताल को भव्य रूप से सजाया गया था. प्रबंधन की ओर से बड़े पर्दे की भी व्यवस्था की गई थी. डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 100 यूनिट की है. इससे प्रतिदिन 6 मरीजों को ब्लड दिया जा सकता है. यूनिट का मदर ब्लड बैंक एसएनएमएमसीएच को बनाया गया है. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 से अबतक अस्पताल में कई चिकित्सकीय सेवा का विस्तार हुआ है. आने वाले समय में यह अस्पताल मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिसाल साबित होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आज अस्पताल के लिए सबसे जरूरी सेवा माने जाने वाला यानी ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया गया है. यह मरीजों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद पहले दिन ही यहां तीन लोगों ने ब्लड डोनेट भी किया. उन्होंने बताया कि इस यूनिट के प्रारंभ होने से अस्पताल प्रबंधन को भी फायदा होगा. क्योंकि अस्पताल में ब्लड की सबसे अधिक जरूरत प्रसूति महिलाओं को होती थी. डिलीवरी के वक्त उन्हें अन्य अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ता था. ब्लड के अभाव में कई मरीजों को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया जाता था, जो अब नही होगा. इस अवसर परब्लड स्टोरेज यूनिट के इंचार्ज डॉ राकेश कुमार,  डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल, डॉक्टर संजीव गोलास, डॉ राजीव कुमार, डॉ इपिल टोपनो तथा अस्पताल कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही