Search

 
 
 

धनबाद : झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में आएंगे मुख्यमंत्री

 
Sindri: सिंदरी (Sindri) झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51 वें स्थापना दिवस पर 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया जाएगा. समारोह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन संबोधित करेंगे. 27 जनवरी शुक्रवार को सिंदरी स्थित बिरसा समिति प्रांगण में झामुमो की बैठक के बाद जानकारी देते हुए   झामुमो संयोजक मंडली के केन्द्रीय सदस्य कंसारी मंडल ने कहा कि झारखंड संपदाओं से भरा राज्य है. केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण यह बर्बाद हो रहा है. इसे बचाने के लिए झामुमो कदम बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में झामुमो का स्थापना दिवस व स्वर्ण जयंती समारोह फीका पड़ गया था. इसीलिए इस बार धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में समारोह को भव्य का रूप दिया जाएगा. पूरे राज्य से हरवे हथियार के साथ लाखों झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे और अपने चहेते मुख्यमंत्री की बात सुनेंगे. केन्द्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी ने हर्ल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को काम पर नहीं रख कर गलत बयानबाजी की जा रही है. इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. बैठक में फागु प्रमाणिक, नीरज कुमार, मुकेश महतो, जयदेव मरांडी, महेंद्र मुर्मू, सनीचर हेम्ब्रम, मनोज रजक, जयदेव मरांडी, मुकेश महतो, कर्म राय, अजय, गोपी पासवान, बिरजू महतो, अशोक गोराई, सुमन सोरेन, दीपक हाँसदा, अजय राय, दीपक मुर्मू, श्याम लाल मरांडी, अमित कुमार, चंदन, मनोज महतो, दुलाल महतो, संजय महतो, मन्नत सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही