Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुखिया निर्भीक होकर जनता का काम करें- ढुल्लू महतो

Advertisement
Advertisement

बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ के मिलन समारोह में पहुंचे विधायक

Mahuda : बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ का मिलन समारोह शनिवार को खैलायचंडी मेला प्रांगण तेलमच्चो में हुआ. समरोह में बतौर मुख्य अतिथी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, विविष्ट अतिथि बीडीओ डॉ सुषमा आनंद उपस्थित थे. ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मुखिया निर्भिक होकर जनता के लिए काम करें. किसी भी तरह की समस्या हो, तो बताएं. तुरंत समाधान किया जाएगा. सिर्फ सरकारी फंड पर निर्भर नहीं रहें, बल्कि जनता के हर-सुख दुख में साथ रहें. उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी का तबादला होते ही जिले का माहौल बदल गया है. हर गलत काम का अंतिम सांस तक विरोध करता रहूंगा. बीडीओ डॉ. सुषमा आनंद ने सभी मुखिया से प्रखंड स्तरीय मीटिंग में जरूर भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि शिबू महतो ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुखिया संघ की अध्यक्ष रिंकू देवी ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, मीरा कुमारी, सुनीता देवी, महेश कुमार पटवारी, संगीता घोषाल, गुडिया देवी, बदरूद्दीन अंसारी, नंदिनी कुमारी, ममता देवी, संध्या देवी, कुंदन कुमार रजक, कामेश्वर प्रसाद, मो. अलताफ शेख, फागू महतो, यशोदा देवी, पिंकी कुमारी, सुमन देवी, शिल्पी देवी, अंजना देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी, वंदना बाउरी, टिंकू देवी, सरस्वती देवी, बिनोद कुमार, मीना देवी, अजीत कुमार कपरदार, मानिक बाउरी, निशा देवी, बाबूलाल महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/carmel-cup-inter-school-karate-championship-starts-in-bokaro-thermal/">बोकारो

थर्मल में कार्मेल कप इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही