Search

धनबाद: मुखिया संघ ने राजा कोलियरी प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा उत्तर पंचायत भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 5 मई को बैठक हुई. बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राजा कोलियरी प्रबंधन को 10 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र सौंपा गया है. पत्र में निरसा उत्तर पंचायत में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति करने, बेरोजगारों को रोजगार की सुविधा देने, राजा कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग से जिनके मकानों की क्षति हुई है उसका मरम्मत कराने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि राजा कोलियरी ओसीपी के समीप निरसा उत्तर पंचायत के गुरुदास नगर, निरसा कांटा, राजा कोलियरी एवं विद्यासागर कॉलोनी की लगभग 10 हजार की आबादी पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रही है. राजा कोलियरी ओसीपी के निर्माण होने के कारण विगत 3 वर्षों से ब्लास्टिंग के कारण बस्तियों में कुआं, चापाकल, डीप बोरिंग आदि का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. ग्रामीणों को गंभीर पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि अगर 10 मई तक प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 11 मई से धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी. बैठक में निरसा मध्य पंचायत की मुखिया गीता देवी ने भी 10 सूत्री मांगों का समर्थन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp