Search

 
 
 

धनबाद: ईसीएल प्रबंधन के लिखित आश्वासन पर मुखिया का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह के नेतृत्व में ईसीएल राजा कोलियरी के ओपीसी में पानी की समस्या व अन्य 10 मांगों को लेकर बुधवार 10 मई की सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था, जो शाम को मुख्य मांगों पर प्रबंधन की सहमति मिलने के बाद समाप्त हो गया. ईसीएल प्रबंधन के अधिकारी ने धरना स्थल पर आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की, जो सकारात्मक रही. इसीएल प्रबंधन ने निरसा उत्तर पंचायत में पानी की पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, झारखंड नियमावली के अनुसार स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था, डीजीएमएस के गाइडलाइंस के अनुसार ओसीपी में ब्लास्ट आदि मांगों पर लिखित सहमति जताई है. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि गर्मी की समस्या को देखते हुए पंचायत में टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी. इसके बाद पाइपलाइन पर जोर दिया जाएगा. ईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों ने आश्वासन देने के बाद अपने हाथ से मुखिया दिनेश सिंह को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही