Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुटकी में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के चक्कर में बच्चे की मौत

Advertisement
Advertisement

सिविल सर्जन ने जांच बिठाई, रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी

Putki: पुटकी में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के चक्कर में दो माह के बच्चे की मौत हो गई. डॉक्टर ने बच्चे को खराब आई ड्रॉप आंख में डाल दिया. ड्राप डालते ही बच्चे की आंख बंद हो गई. परिजन इलाज के लिए उसे चेन्नई ले गए थे, जहां इलाज के दौरान शनिवार 26 अगस्त की रात को बच्चे की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला

पुटकी थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला निवासी संदीप मुर्मू के बच्चे आदित्य की आंख दो माह पहले लाल हो गई थी. परिजन उसका इलाज कराने पुटकी के ही एक डॉक्टर परशुराम शर्मा के पास ले गए. बच्चे को बुखार आदि की दवा दी गई थी. उसकी आंखें लाल देखकर डॉक्टर ने कोई आई ड्रॉप भी डालने को दे दिया. परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने ड्रॉप डाला तो बच्चे की आंख नहीं खुलने लगी. परिजन फिर से उसे उसी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तो उसने आई ड्रॉप छीनकर अपने पास रख लिया.

 परिजनों ने पुटकी थाने में दर्ज कराया था मामला

परिजनों ने पुटकी थाने में व स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायत की. सिविल सर्जन डॉ सीबी प्रतापन ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मौत की जानकारी मिली है. मामले में जांच टीम का गठन कर दिया गया है. रिपोर्ट डीसी वरुण रजन को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के सभी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित बच्चे की मां सीमा देवी ने विगत 14 अगस्त को झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध पुटकी थाना में मामला दर्ज कराया था. उनके बयान पर पुटकी पुलिस ने कांड संख्या 115/2033 में आईपीसी  336/337/338 के तहत मामला दर्ज किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही