Search

 
 
 

धनबाद: रूप सज्जा में बाल कृष्ण व राधा ने मोहा मन

 

बच्चों के मुंह से मंत्र सुनकर मुग्ध हो गए दर्शक

Dhanbad : संस्कार भारती धनबाद महानगर द्वारा शनिवार जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर हॉल में श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई. मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र व तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि दिगंत परिवार के प्रमुख शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कार हर घर में जरूरी है. संस्कार पर चर्चा हो, घर-घर में विचार यही संस्कार है. वही धनबाद महानगर अध्यक्ष सोमनाथ पुर्थी ने कहा कि कान्हा और राधा बनकर आए है. यही संस्कार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाएगा.

                70 बाल कृष्ण और राधा ने भाग लिया

[caption id="attachment_760519" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/shri-krishna-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> समारोह में जुटे लोग[/caption] कार्यक्रम में 0 से 5 में 23, 3 से 6 में 31, तथा 5 वर्ष के 16 प्रतिभागी कृष्ण और राधा के परिधान में सुसज्जित थे. बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रस्तुति दी. बाल गोपाल कृष्ण तथा राधा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चों के मुंह से मंत्र सुनकर दर्शक मुग्ध हो गए. बच्चों के   रूप देखकर लोग मोहित थे.

 ये थे कार्यक्रम में उपस्थित

प्रांतीय प्रतिनिधि बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया, इंद्रजीत प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सरवनी सिन्हा, अनीता अग्रवाल, वीरेंद्र भगत, शक्ति मंदिर अध्यक्ष एसपी सौंधी, शैलेंद्र सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष सोमनाथ पुर्थी, मंत्री संजय सेन गुप्ता, मंच संचालन, नीरज कुमार प्रसाद, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, विकास कांति, कोकिला, संजय, संदीप, राजीव, मीडिया प्रभारी राम मूर्ति पाठक, दीप्ति मजूमदार मौजूद थे.  कार्यक्रम का समापन सरस्वती सेन, सूरज दत्त, दीप्ति तथा करुण द्वारा किया गया. निर्णायक मंडली में शिव शंकर धार, पूनम अग्रवाल व कोनार के अरुण कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही