Search

 
 
 

धनबाद : बाल विवाह अपराध है, इसमें करने और करानेवाले दोनों दोषी- शंकर रवानी

 

महुदा में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Mahuda : बाल विवाह की रोकथाम के लिए महुदा के कंचनपुर में गुरुवार को पंचायत स्तरीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला का आयोजन बाल कल्याण समिति रांची व गर्ल्स नॉट ब्राइट्स ने किया. इसमें पाथरगड़िया पंचायत के वार्ड सदस्य, महिला मंडल, किशोरी किशोरी मंडल व आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बाल कल्याण समिति बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. बाल विवाह करने और कराने वाले दोनों समान रूप से दोषी हैं. जागरूकता से ही बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है. कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पथरगड़िया पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ ली. मौके पर विनोद महतो, ममता रवानी, सागर रवानी, नितेश कुमार वर्मा, पूजा कुमारी, चंदा कुमारी, गुलनाज बानो, माला देवी, बेला कुमारी, दीपा रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही