Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सामाजिक जागरूकता से ही खत्म होगी बाल विवाह प्रथा- ट्रस्ट

Mahuda : महुदा (Mahuda) के आंगनबाड़ी केंद्र बेलखोंदा-1 में 12 फरवरी को बाल विवाह उन्मूलन व पॉक्सो अधिनियम पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से क्षमता विकास पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 35 किशोरियों ने भाग लिया. इस दौरान उन्हें बाल विवाह से होने वाली समस्या और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके दुष्प्रभाव, बाल विवाह रोकने की कानूनी प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गयी. ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह बच्चियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है. इससे हमारी बच्चियां शिक्षा से भी वंचित रह जाती हैं. कई मामलों में तो बाल विवाह के बाद कम उम्र में मां बनने से पैदा हुई जटिलताओं की वजह से किशोरियों की मौत भी हो जाती है. इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामाजिक जागरूकता के साथ दृढ़ इच्छा शक्ति की भी जरूरत है. प्रशिक्षण शिविर को हलीमा एजाज, विनोद महतो, नईमुद्दीन अंसारी, पूजा कुमारी, प्रमीला कुमारी आदि ने संबोधित किया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-swami-dayanand-saraswati-gave-a-new-direction-to-the-society-mp-singh/">

धनबाद : स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को दी नई दिशा- एमपी सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही