Search

 
 
 

धनबाद: नाबालिग छात्रा के वीडियो वायरल मामले में बाल संरक्षण आयोग सख्त

 

थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के लिए कहा, आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

Dhanbad : नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत कर वीडियो वायरल मामले पर बाल संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य डॉ आभा अकिंचन, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, डीसीपीयू साधना कुमारी सहित चार सदस्यीय टीम मंगलवार 25 जुलाई को धनसार थाना पहुंची. थाना प्रभारी कक्ष में नाबालिग छात्रा से मामले की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह से कारवाई की भी जानकारी ली. डां आभा ने धनसार थाना प्रभारी से एफआईआर कापी की छायाप्रति भी ले ली. उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जा रही है. डॉ आभा ने पूछे जाने पर बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ जो गलत हरकत हुई है, वह बहुत ही निंदनीय है. इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है. पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है. फिर भी आयोग इस मामले पर पैनी नजर रखी हुई है. छात्रा का धनबाद न्यायालय में 164  के तहत बयान कराया गया है. बता दें कि पुराना स्टेशन के कोचिंग सेंटर के संचालक शाहरुख 9वीं की छात्रा के साथ अतिरिक्त कक्षा के नाम पर रोक कर गलत काम करता था. जब इंकार किया तो उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. छात्रा के पिता की शिकायत पर धनसार पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख को जेल भेजा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही