Search

 
 
 

धनबाद:  बाल संरक्षण आयोग करेगा कस्तूरबा विद्यालय प्रभारी को शो कॉज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया व तोपचांची के निरीक्षण में वित्तीय अनियमितता समेत अन्य गड़बड़ियों को लेकर सर्किट हाउस में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सुनील कुमार वर्मा और आभा अकिंचन ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए दोनों सदस्यों ने जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद सिंह, बीसीसीएल के प्रतिनिधि, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद प्रसाद बिन्हा को कई दिशा-निर्देश दिए. वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तोपचांची की  तत्कालीन प्रभारी को (वर्तमान में झरिया की प्रभारी) शो कॉज करने को कहा गया है.

  डीनोबिली व कार्मेल को भी बीपीएल नामांकन जद में लाएं

अधिकारियों को इन विद्यालयों में सामग्री सप्लाई करने वाले वेंडर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही आरटीई के तहत जिले के निजी विद्यालयों में बीपीएल नामांकन की गड़बड़ी को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को संबंधित स्कूलों प्राचार्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. अल्पसंख्यक विद्यालय बता कर खुद को बीपीएल नामांकन से अलग रखने वाले डीनोबिली और कार्मेल को भी बीपीएल नामांकन की जद में लाने के निर्देश दिए. बैठक में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी के साथ अन्य मौजूद थे.

    केजीबीवी के निरीक्षण में मिली थी यह सब गड़बड़ी

बता दें कि निरीक्षण के दौरान यह बातें सामने आई थी कि स्कूल में 10 रुपया का पेस्ट 19 रुपये में खरीदा जा रहा है. स्कूल के लिए निर्धारित   30-40 प्रकार के सामान के स्थान पर वेंडर मात्र 5-10 प्रकार के सामान की सप्लाई कर रहा है. लेकिन फिर भी वेंडर को प्रभारी की ओर से एनओसी दिया जा रहा है. और उसे पूरा पैमेंट मिल रहा है. इसके अलावा स्कूल में आधारभूत संरचना की भी कमी पाई गई थी. स्कूल में पानी की समस्या भी मिली. सुनील ने बताया कि होली के बाद एक को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त, एसएसपी, श्रम अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी होंगे. इस कमेटी की बैठक प्रत्येक माह होगी, ताकि इन स्कूलों पर लगाम कसी जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही