Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची प्रखंड के मानटांड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का शुक्रवार 3 मार्च को झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने निरीक्षण किया. निरीक्षण में टीम सुनिल कुमार वर्मा तथा डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन शामिल थे. उन्होंने बताया कि विद्यालय से संबंधित बहुत सारी शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया है. विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या है. टीम ने विद्यालय की बच्चियों से समस्याओं को जानने का प्रयास किया. शिकायत मिली कि विद्यालय में विद्यार्थियों को सही तरीके से सामग्री का आवंटन नहीं किया जाता है. एक महीना के लिए एक छोटा सा साबुन नहाने तथा कपड़ा धोने के लिए दिया जाता है. दूध में भी कटौती की जाती है. एक विद्यार्थी को लगभग 250 ml दूध मिलना चाहिए, परंतु उतना नहीं दिया जाता है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है. आयोग समस्याओं को संज्ञान में लेकर निराकरण करने का प्रयास करेगा. विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद मोदी के लेट से पहुंचने पर आयोग की टीम ने नाराजगी व्यक्त की. विद्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी देख भी आयोग की टीम नाराज हुई. टीम ने विद्यालय के वार्डन को जमकर फटकार लगाई. बताते चलें कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पेयजल की घोर समस्या को देखते हुए जल मीनार का निर्माण कराया गया. परंतु दुर्भाग्यवश बनने के कुछ दिनों के बाद ही जल मीनार खराब हो गई. विद्यालय में एक कुआं है, जिस पर अधिकतर विद्यार्थी आश्रित रहते हैं. गर्मी में कुआं का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है. मौके पर सीडब्ल्यूसी के उत्तम मुखर्जी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही